जर्जर स्कूल में अभी भी पढ़ रहे दिव्यांग बच्चे

जबलपुर: शासकीय दृष्टिबाधितार्थ उ. मा. विद्यालय भेड़ाघाट अंधमूक बाईपास का भवन जर्जर स्थित में है। विदित है कि जिला प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश दिए थे कि जिले में किसी भी जर्जर भवन में स्कूल संचालित नहीं की जाएगी। उसके बावजूद भी शासकीय दृष्टि बाधित विद्यालय में अभी भी दिव्यांगों की पढ़ाई उक्त जर्जर भवन में ही हो रही है। जिसके चलते प्रशासन की नियमों का अवहेलना तो हो रही है, साथ ही बच्चों के साथ दुर्घटना होने की संभावना भी जताई जा सकती है।
किराए के भवन में शिफ्ट करने दिए थे निर्देश
शासकीय दृष्टिबाधितार्थ विद्यालय में प्राचार्य को निर्देश दिए गए थे कि वह विद्यालय की स्थिति को देखते हुए किराए के भवन में इसे शिफ्ट करें। लेकिन अभी तक किराए के भवन में इसे शिफ्ट किया गया है। बारिश के समय प्राचार्य शिवेंद्र सिंह परिहार ने जल्द ही इसे शिफ्ट करने की बात की थी, लेकिन लगभग 6 माह बाद भी इसे शिफ्ट नहीं किया गया है, जिसको लेकर वह प्रक्रियाओं का हवाला देते नजर आए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फरवरी- मार्च 2025 में हॉल का मेंटेनेंस किया गया था। मेंटनेंस के बावजूद भी इस बारिश में दीवारों से पानी रिस रहा है, जहां पर पहले विद्यार्थी भोजन किया करते थे।
नई बिल्डिंग का प्रस्ताव, अभी तक नहीं हुआ पास
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दृष्टिबाधितार्थ विद्यालय की जर्जर बिल्डिंग को देखते हुए यहां पर नई बिल्डिंग बनाने के लिए पीओआई द्वारा 10 करोड रुपए का प्रस्ताव भी कुछ माह पूर्व भेजा गया था। परंतु अभी तक बिल्डिंग का प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हुआ है। जिसके चलते जर्जर भवन को नई बिल्डिंग की सौगात नहीं मिल पा रही है। वहीं अगर जल्द ही इस विद्यालय का स्वरूप नहीं बदला गया तो इसकी स्थिति और भी जर्जर हो सकती है।
इनका कहना है
जर्जर भवन को देखते हुए शासन से किराए के भवन के लिए स्वीकृति मिल चुकी है, जल्दी ही इसे दूसरी जगह पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। जहां पर भवन जर्जर हैं, वहां बच्चे ना रहते हैं ना वहां पर पढ़ाई कराई जाती है। मैंने अपने कार्यालय को भी बच्चों के लिए छोड़ दिया है, जिससे बच्चे वहां सुरक्षित रहें।
डॉ शिवेंद्र सिंह परिहार, प्राचार्य

Next Post

कोलारस में किसान के खेत में लगी आग, एक लाख से ज्यादा नुकसान

Fri Dec 19 , 2025
शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के भड़ौता गांव में एक किसान के खेत में रखे भूसे और प्याल में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही नगर परिषद कोलारस की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक भारी […]

You May Like