इजरायल-ईरान तनाव से बाजार में कोहराम

इजरायल-ईरान तनाव से बाजार में कोहराम

मुंबई, 12 जून (वार्ता) इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से विश्व बाजार में आई गिरावट से हतोत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा भारी बिकवाली से आज शेयर बाजार में कोहराम मैच गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 823.16 अंक अर्थात 1.00 प्रतिशत का गोता लगाकर 81,691.98 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 253.20 अंक यानी 1.01 प्रतिशत लुढ़ककर 24888.20 अंक पर आ गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 1.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 45,827.04 अंक और स्मॉलकैप 1.38 अंक लुढ़ककर 53,531.47 अंक पर बंद हुआ।

इस दौरान बीएसई में कुल 4151 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2729 में बिकवाली जबकि 1282 लिवाली वहीं 140 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में कारोबार के लिए रखी गई कुल 2969 कंपनियों के शेयरों में से 2112 में गिरावट जबकि 783 में तेजी रही वहीं 74 में टिकाव रहा।

बीएसई के 21 समूहों में जबरदस्त बिकवाली हुई। इससे कमोडिटीज 1.22, सीडी 1.67, ऊर्जा 1.76, एफएमसीजी 1.24, वित्तीय सेवाएं 1.01, हेल्थकेयर 0.11, इंडस्ट्रियल्स 1.98, आईटी 1.04, दूरसंचार 0.93, यूटिलिटीज 2.18, ऑटो 1.71, बैंकिंग 0.82, कैपिटल गुड्स 1.95, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.02, धातु 1.63, तेल एवं गैस 2.10, पावर 2.19, रियल्टी 2.07, टेक 0.97, सर्विसेज 1.50 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 0.93 प्रतिशत गिर गए।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इससे ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.13, जर्मनी का डैक्स 1.00, जापान का निक्केई 0.65 और हांगकांग का हैंगसेंग 1.36 प्रतिशत लुढ़क गया वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट 0.01 प्रतिशत बढ़ गया।

Next Post

विशाखापट्टनम में उन्नत कैंसर केयर ब्लॉक की आधारशिला

Thu Jun 12 , 2025
विशाखापट्टनम 12 जून (वार्ता) आईसीआईसीआई बैंक ने टाटा मेमोरियल सेंटर (टीएमसी) के साथ साझेदारी में गुरूवार को यहां होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (एचबीसीएचआरसी) में उन्नत कैंसर केयर ब्लॉक के निर्माण की आधारशिला रखी। बैंक ने लगभग 3.9 लाख वर्गफुट क्षेत्र में अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से युक्त भवन […]

You May Like