सतना: जिला चिकित्सालय की मर्चुरी में मौजूद कुल 4 डीप फ्रीजर में से 3 खराब हो चुके हैं. हलरांकि एक फ्रीजर कुछ हद तक काम कर रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम के लिए आने वाले शवों की अधिकता हो जाने के कारण बाहर रखना पड़ रहा है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार फ्रीजर की रिपेयरिंग के लिए इंजीनियर भोपाल से पार्टस लेकर चल पड़े हैं और अगले 1-2 दिन में यह समस्या सुलझा ली जाएगी.जिला चिकित्सालय की मर्चुरी मेंं 2 स्टेबल और मोबाइल डीप फ्रीजर कैबिनेट उपलब्ध हैं.
प्रत्येक कैबिनेट में दो शवों को सुरचित रखा जा सकता है. लेकिन जकरीबन 6 महीने पहले एक एक करके 3 डीप फ्रीजर के कैबिनेट खराब होते चले गए. हलांकि जाड़े का मौसम होने के कारण अस्पताल प्रबंधन का इस समस्या पर ध्यान नहीं गया. लेकिन जैसे ही गर्मी शुरु हुई तो यह समस्या खुलकर सामने आने लगी. वहीं गर्मी के साथ-साथ नमी की अधिकता की वजह से जब सबसे अधिक डीप फ्रीजर की आवश्यकता महसूस हुई तब कहीं जाकर इसकी खोजखबर लेना शुरु किया गया.
हलांकि मर्चुरी में तैनात कर्मचारियों द्वारा इस समस्या को लेकर अस्पताल प्रबंधक को कई बार बताया गया. लेकिन उनकी बेपरवाह कार्यशैली मामले को आगे टालती रही. मौजूदा समय की बीत की जाए तो पिछले कुछ दिनों से पोस्टमार्टम के लिए आने वाले शवों की संख्या खासी बढ़ी हुई है. लिहाजा ऐसे शव जिनके जल्द खराब होने की संभावना अधिक है उन्हें इकलौते बचे डीप फ्रीजर में रखा जा रहा है. जबकि शेष शवों को खुले में ही रखना पड़ रहा है.
इनका कहना है
मर्चुरी में डीप फ्रीजर कैबिनेट के खराब होने की जानकारी को गंभीरता से लिया गया है. कैबिनेट की रिपेयरिंग से संबंधित इंजीनियर आवश्यक उपकरण लेकर आ रहे हैं. संभावना है कि अगले 1-2 दिन में मर्चुरी के सारे कैबिनेट सुचारु तौर पर कार्य करने लगेंगे. डॉ. शरद दुबे आरएमओ, जिला चिकित्सालय सतना
