
बागली। गायत्री प्रज्ञापीठ बागली के तत्वाधान में बागली नगर के प्रमुख मार्गो से विश्व तंबाकू निषेध दिवस अवसर पर जन जागरण रैली निकालकर अपील की गई कि तंबाकू सहित अन्य धूम्रपान एवं नशे की लत कई पारिवारिक सदस्यों को निगल गई है। इसलिए इसे छोड़ जाए
31 मई को दुनियाभर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इस दिन का लक्ष्य सभी को किसी भी तरह के तंबाकू का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही इस दिन तंबाकू सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक भी किया जाता है। अधिक से अधिक लोगों को धूम्रपान और तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाता है। लोगों को तंबाकू से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान की जानकारी सभी को होना चाहिए उक्त बातें गायत्री परिवार से जुड़े आशीष गुप्ता ने कहते हुए बताया अखिल विश्व गायत्री परिवार के माध्यम से यह जन जागरण हरेली निकल गई और गायत्री प्रज्ञापीठ स्थल बागली में सर्व कल्याण हेतु पंच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया इस यज्ञ में क्षेत्र से जुड़े कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं मातृ शक्तियों विशेष रूप से उपस्थित रही भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री शोभा गोस्वामी ने इस अवसर पर बताया कि उनका सौभाग्य यह रहा कि वह भी इस परोपकारी यज्ञ में शामिल हुई इस दौरान गायत्री परिवार से जुड़े केवल राम शर्मा राम प्रसाद खराडिया मुकेश गुप्ता पुष्कर राज गुप्ता सूची मोदी शिक्षिका शीला राठौर सरोज जौहरी दाखा कारपेंटर गीता चौधरी सहित बड़ी संख्या में मात्र शक्तियों उपस्थिति रही।
