भाजपा ने जबलपुर महानगर के सभी 1041 बूथों में सुनी पीएम के मन की बात 

जबलपुर । प्रतिमाह के अंतिम रविवार को आयोजित प्रधानमंत्री के मन की बात के कार्यक्रम के 134वें संस्करण को भाजपा जबलपुर के सभी 1041 बूथों में समस्त पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं एवं आम जनों द्वारा सुना गया।

प्रधानमंत्री के ”मन की बात” कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने उत्तर विधानसभा के दीनदयाल चौक स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में, जिला प्रभारी पूर्व सांसद आलोक संजर ने नर्मदा मंडल अंतर्गत ग्वारीघाट वार्ड स्थित मनीष दुबे के निवास पर नाविको एवं क्षेत्रीयजनों के साथ, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने केंट विधानसभा अंतर्गत वीर सावरकर मंडल स्थित कृषि विश्वविद्यालय में महापौर जगतबहादूर सिंह अन्नू एवं नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज ने विवेकानंद मंडल स्थित स्मार्ट सिटी सभागार में, महामंत्री पंकज दुबे, रंजीत पटेल, श्रीकांत साहू एवं मन की बात के प्रभारी राजेश मिश्रा ने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के कार्यक्रम में सभी तात्कालिक विषयों पर चर्चा की।

एथलेटिक्स में भारत के बढ़ते कदम पर चर्चा

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ने मन की बात के 134वें संस्करण में एथलेटिक्स में भारत के बढ़ते दमखम पर चर्चा की। उन्होंने स्वदेशी पेय पदार्थो, ज्ञान भारतम् अभियान, खगोल विज्ञान, गंगा डॉल्फिन, स्वच्छता और दान के महत्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों से बात की, साथ ही नीदरलैंड से वापस लाई गई चोल ताम्र पट्टीकाओं पर भी विस्तार चर्चा की नागरिकों से गर्मियों में बचाव करते हुए सुरक्षित रहने एवंअपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की। पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 134वें एपिसोड में कहा कि कुछ दिन पहले ही झारखंड के रांची में नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कॉम्पटीशन हुआ। इसमें करीब 800 एथलीट्स ने हिस्सा लिया। ये सभी देशभर से आए थे। इस दौरान चार अलग-अलग इवेंट में चार नेशनल रिकॉर्ड टूटे। प्रधानमंत्री के मन की बात के कार्यक्रम को समस्त जिला पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों द्वारा अपने निर्धारित बूथों पर सुना गया।

Next Post

मुख्यमंत्री ने जल संकट को लेकर संभागायुक्त कार्यालय में की समीक्षा बैठक 

Sun May 31 , 2026
इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज संभागायुक्त कार्यालय में जल संकट को लेकर समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 24×7 जल नियंत्रण कक्ष में प्रतिदिन सुबह एवं शाम जलापूर्ति की समीक्षा करे। साथ ही संकटग्रस्त वार्डों में विशेष […]

You May Like