ऑपरेशन विश्वास के तहत पुलिस ने 128 मोबाइल बरामद कर लौटाए

छतरपुर। नवरात्रि और विजयदशमी पर्व के अवसर पर छतरपुर पुलिस ने “ऑपरेशन विश्वास” अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस माह कुल 128 गुम और चोरी गए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस कर दिए हैं। बरामद किए गए मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग ₹20.48 लाख आँकी गई है।

एसपी अगम जैन के निर्देशन में साइबर सेल और थाना प्रभारियों की संयुक्त टीम ने ये मोबाइल जिला महोबा (म.प्र.), झाँसी, बाँदा (उ.प्र.), दिल्ली, टीकमगढ़, सागर, पन्ना और छतरपुर सहित कई स्थानों से बरामद किए। इनमें एप्पल, सैमसंग, वन प्लस, मोटोरोला, वीवो, ओप्पो, रेडमी और रियलम जैसे महंगे स्मार्टफोन शामिल हैं।

इस कार्रवाई के दौरान गढ़ीमलहरा, बमीठा और राजनगर थानों में दर्ज अपराधों की जांच में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 2 झारखंड के और 1 आरोपी छतरपुर जिले का निवासी है।

गौरतलब है कि वर्ष 2025 में अब तक कुल 449 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कीमत लगभग ₹82 लाख आँकी गई है। यह मोबाइल मजदूरों, छात्रों, किसानों, एनजीओ कर्मचारियों और गृहिणियों के पास से गुम हुए थे।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि गुम मोबाइल की शिकायत करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ साइबर सेल या व्हाट्सएप नंबर 9479991005 पर संपर्क करें।

Next Post

कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित

Tue Sep 30 , 2025
नर्मदापुरम। प्रतिभूति कागज कारखाने में शनिवार को पाश समिति द्वारा यौन उत्पीड़न से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम 2013 विषय पर कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि श्रीमती मेंहजबीन हिना अली का महाप्रबंधक वेंकटेश कुमार ने स्वागत किया। अपने उद्बोधन में श्रीमती अली ने शिकायत दर्ज प्रक्रिया, निवारण तंत्र और महिलाओं के लिए […]

You May Like