कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित

नर्मदापुरम। प्रतिभूति कागज कारखाने में शनिवार को पाश समिति द्वारा यौन उत्पीड़न से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम 2013 विषय पर कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि श्रीमती मेंहजबीन हिना अली का महाप्रबंधक वेंकटेश कुमार ने स्वागत किया। अपने उद्बोधन में श्रीमती अली ने शिकायत दर्ज प्रक्रिया, निवारण तंत्र और महिलाओं के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण पर विस्तार से जानकारी दी। वेंकटेश कुमार ने आंतरिक समिति की आवश्यकता और महत्व बताया। समिति चेयरपर्सन प्रतिभा गौतम ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हर संस्था की सर्वोच्च प्राथमिकता है और महिला कर्मचारियों को अपने अधिकार जानकर निडर होकर आगे आना चाहिए। अंत में श्रीमती अली को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में अधिकारी व महिला कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Next Post

75 फुट ऊँचे रावण एवं कुंभकर्ण के पुतलों का होगा दहन

Tue Sep 30 , 2025
जबलपुर: पंजाबी दशहरा में इस बार जहां 75 फुट ऊँचे विशालकाय रावण एवं कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा वहीं दूसरी ओर रोमांचकारी आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जायेगा। आयोजकों ने बताया इस वर्ष 73वाँ पंजाबी दशहरा ग्वारीघाट में बुधवार 1 अक्टूबर 2025 को सायंकाल 4.30 बजे से श्रीराम के पूजन […]

You May Like