75 फुट ऊँचे रावण एवं कुंभकर्ण के पुतलों का होगा दहन

जबलपुर: पंजाबी दशहरा में इस बार जहां 75 फुट ऊँचे विशालकाय रावण एवं कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा वहीं दूसरी ओर रोमांचकारी आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जायेगा। आयोजकों ने बताया इस वर्ष 73वाँ पंजाबी दशहरा ग्वारीघाट में बुधवार 1 अक्टूबर 2025 को सायंकाल 4.30 बजे से श्रीराम के पूजन अर्चन, वंदन के साथ शोभायात्रा निकाली जायेगी और पंजाबी दशहरे का शुभारंभ डॉ स्वामी नृसिंहदेवचार्य महाराज के आर्शीर्वचन से होगा।

पंजाबी हिन्दू एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र पाल मलिक नरेश ग्रोवर, इंदर बिरमानी, उमेश खुराना, मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा, राजीव ओबेराय एवं महिला समिति अध्यक्ष उषा खुराना नवयुवक मंडल अध्यक्ष अंशुल मलिक ने बताया कि दशहरा में प्रख्यात शिवाकाशी, भारतीय अन्य आतिशबाजी का बेजोड़ प्रदर्शन किया जायेगा। राष्ट्रीय स्तर के आतिशबाज एक से बढ़कर एक इन्दधनुषी बहुरंगीय धमाकों का प्रदर्शन करेंगे।

जिसको म्यूजिक वाले नये बुहरंगीय आतिशबाजी के आयटम ग्वारीघाट के आसमान पर सीटी बजाते हुए रंगीन छटा बिखेरेंगे जो बच्चों को विशेष रूप से प्रभावित करेंगे। उन्होंने बताया कि अश्वरोही दल, दुलदुल घोड़ी, भगवान रंग बिरंगी डिस्को लाइट, डांडिया प्रदर्शन इसका मुख्य आकर्षण होगा। साथ ही इस बार मुंबई से 10 सदस्यीय टीम आकृषक फायर शो एवं आतिशबाजी कर बेजोड़ प्रदर्शन करने शहर पहुंच रही है।

सांस्कृतिक प्रभारी राजीव ओबेराय, सुधीर मेहता, राकेश गुप्ता, कमलेश खत्री, अजीत मिनोचा, विमला वर्मा, ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यकमों का शुभारंभ श्री गणेश वन्दना, श्री नर्मदा प्रस्तुति के साथ होगी। इसके अलावा सनातन संस्कृति एवं लोक संस्कृति पर केन्द्रित समूह नृत्यों को कलाकार प्रदर्शित करेंगे। लोकनृत्य का सरताज पंजाबी भांगड़ा की शानदार प्रस्तुति की जायेगी। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्याम बैण्ड के 200 कलाकारों द्वारा पंजाबी महिला समिति द्वारा निकाली जाने वाली भगवान श्रीराम की शोभायात्रा में धार्मिक धुनों का बेजोड़ प्रदर्शन होगा, साथ ही साथ उनका स्टेज शो भी होगा। इसके अलावा रंग-बिरंगी डिस्को लाईट, डांडिया, नृत्य प्रदर्शन मुख्य आकर्षण होगा।

Next Post

सीएमओ ने नागरिक अस्पताल कांगड़ा का किया निरीक्षण, पोषण किट किया वितरित

Tue Sep 30 , 2025
कांगड़ा, 30 सितंबर (वार्ता) कांगड़ा जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. विवेक करोल ने सोमवार को नागरिक अस्पताल कांगड़ा का निरीक्षण किया। उनके आगमन पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अल्पना और अन्य चिकित्सकों ने उनका स्वागत किया क्योंकि डॉ. करोल पूर्व में भी इसी अस्पताल में लंबे समय तक […]

You May Like