कलयुगी बेटे की करतूत: जीवित माँ और बहन को सोशल मीडिया पर किया मृत घोषित, खुद मुंडवा लिया सिर

छतरपुर। जिले के बमीठा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी ही जीवित माँ और बहन को सोशल मीडिया पर मृत घोषित कर दिया। आरोपी भरत शिवहरे ने अपनी माँ पुष्पा शिवहरे और बहन की तस्वीरें पोस्ट करते हुए शोक संदेश जैसा माहौल बना दिया। इतना ही नहीं, उसने सिर मुंडवाकर अपनी फोटो भी शेयर की, जिससे लोगों को परिवार में मृत्यु होने का भ्रम हो गया।

पोस्ट वायरल होते ही रिश्तेदारों और परिचितों के फोन लगातार आने लगे और शोक संवेदनाएं व्यक्त की जाने लगीं। इस घटना से माँ और बेटी को गहरा मानसिक आघात पहुंचा और वे काफी परेशान हो गईं।

पीड़िता पुष्पा शिवहरे ने बमीठा थाने पहुंचकर बेटे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डिजिटल उत्पीड़न से संबंधित प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया का गलत उपयोग कर किसी की छवि या मानसिक स्थिति को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Next Post

लेफ्ट टर्न में बाधक चिन्हित कर नियमानुसार हटाएं

Thu Feb 26 , 2026
इंदौर: शहर में सुगम यातायात एवं बेहतर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा बुधवार को विभिन्न प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, कार्यपालन यंत्री पी.एस. कुशवाह एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.निगमायुक्त ने नौलखा चौराहा, वर्ल्ड कप […]

You May Like