कलेक्टर की जनसुनवाई में आए 141आवेदन 

जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों से कुल 141 आवेदन प्राप्त हुये। इनमें दोबारा आये 56 आवेदन भी शामिल थे। जनसुनवाई में आये ज्यादातर आवेदन छात्रवृत्ति, अतिक्रमण, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, रिकार्ड सुधार, अर्जित अवकाश का भुगतान, अवैध कब्‍जा, संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता, पीएम आवास, लड़ाई-झगड़ा, आर्थिक सहायता, धोखाधड़ी आदि से संबंधित आवेदन थे। जनसुनवाई में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

रुपया 28 पैसे लुढ़का

Tue Apr 21 , 2026
मुंबई, 21 अप्रैल (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 28 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 93.44 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 25 गिरकर 93.16 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। रुपये पर आज शुरू से ही दबाव […]

You May Like