कल प्रभारी मंत्री पटेल विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रीवा। रीवा में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मंत्री ग्रामीण विकास एवं श्रम 26 जनवरी को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. प्रभारी मंत्री सुबह 8.58 बजे एसएएफ मैदान पहुंचकर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. प्रभारी मंत्री सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करके परेड की सलामी लेंगे. प्रभारी मंत्री गणतंत्र दिवस समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा वीर नारियों का सम्मान करेंगे. प्रभारी मंत्री समारोह के समापन के बाद सुबह 11 बजे एसएएफ मैदान से प्रस्थान कर 11.15 बजे शासकीय उमावि बदराव पहुंचकर गणतंत्र दिवस पर आयोजित विशेष मध्यान्ह भोजन में शामिल होंगे. प्रभारी मंत्री दोपहर 12 बजे बदराव विद्यालय से प्रस्थान कर रीवा एयरपोर्ट पहुंचेगे. प्रभारी मंत्री दोपहर 1.30 बजे वायुयान से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे.

Next Post

हाईकोर्ट खण्डपीठ में हुआ मिनी मैराथन का आयोजन

Sun Jan 25 , 2026
ग्वालियर। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, ग्वालियर के तत्वाधान में उच्च न्यायालय खण्डपीठ-ग्वालियर में ‘‘मिनी मैराथन” का आयोजन किया गया। उच्च न्यायालय खण्डपीठ-ग्वालियर के प्रशासनिक न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री आनंद पाठक ने मैराथन दौड़ को हरी झण्डी दिखाई। साथ ही मैराथन दौड़ में सहभागिता […]

You May Like