अमेरिका ने उत्तरी यमन में हूती के खिलाफ 22 हवाई हमले किए

अमेरिका ने उत्तरी यमन में हूती के खिलाफ 22 हवाई हमले किए

सना, 08 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी सेना ने मंगलवार की सुबह उत्तरी यमन में कई हूती ठिकानों को निशाना बनाकर 22 हवाई हमले किए।

हूती संचालित अल-मसीरा टीवी और निवासियों ने यह जानकारी दी। हमलों में राजधानी सना के पूर्व और दक्षिण के क्षेत्रों, लाल सागर में कामरान द्वीप और तेल समृद्ध मारिब प्रांत के उत्तर और दक्षिण दोनों क्षेत्रों को निशाना बनाया गया। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय निवासियों ने हवाई हमलों को बहुत शक्तिशाली और हिंसक बताया।

ये हवाई हमले रविवार रात सना में अमेरिकी हवाई हमलों में चार बच्चों की मौत और 25 अन्य के घायल होने के एक दिन बाद किये गये हैं।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने 15 मार्च को इजरायल और हमास के बीच गाजा युद्धविराम समझौते के टूटने के बाद समूह को इजरायली जहाजों पर हमला करने से रोकने के लिए हूती विद्रोहियों के खिलाफ हवाई हमले फिर से शुरू किए।

हूती विद्रोहियों ने कहा कि उनके हमलों का उद्देश्य गाजा में अमेरिका समर्थित इजरायली हमले को समाप्त करने और मानवीय सहायता को वापस लौटने की अनुमति दिलाना है।

Next Post

मुर्मु को पुर्तगाल में ‘सिटी की ऑफ ऑनर’ सम्मान से नवाजा गया

Tue Apr 8 , 2025
नयी दिल्ली 08 अप्रैल (वार्ता) पुर्तगाल की यात्रा पर गयी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लिस्बन के मेयर ने लिस्बन शहर का ‘सिटी की ऑफ ऑनर’ सम्मान प्रदान किया है। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार श्रीमती मुर्मु को लिस्बन के सिटी हॉल में आयोजित एक समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। […]

You May Like