
छिंदवाड़ा। जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नागपुर के मेडिकल कॉलेज जाकर अस्पताल में भर्ती बच्चों का हाल जाना और उनके बेहतर उपचार के लिए अधिकारियों से चर्चा की. मृत बच्चों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया.
सीएम ने मीडिया से कहा कि मृत बच्चों की मौत तमिलनाडु में निर्मित कफ सिरप के सेवन से हुई है, लेकिन दुख की बात यह है कि तमिलनाडु सरकार मामले में अपेक्षित सहयोग नहीं कर रही है. उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस ने दोषियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि राज्य सरकार से सहयोग नहीं मिल पा रहा है.
मध्यप्रदेश सरकार ने रेंडम सैंपल लेकर जांच कराई, चिकित्सकों समेत दोषियों को निलंबित किया और ड्रग कंट्रोलर को हटाया। सीएम ने कहा कि इस संवेदनशील मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाएगा.
