
गुना। फतेहगढ़ कोहन, बरसाती नदी में शुक्रवार देर शाम दो अलग अलग जगह से तीन युवक नदी में बह जाने का मामला सामने आया है जानकारी के मुताबिक फतेहगढ़ निवासी गोलू घेंघट 30वर्ष रात के समय बाइक से बरसाती नदी पार कर रहा था नदी के अत्यधिक तेज बहाव के कारण युवक बाइक सहित नदी में बह गया जिसकी लाश कोहन गांव के नीचे शनिवार सुबह मिली है वहीं फतेहगढ़ निवेरी निवासी दो युवक राजस्थान के छबड़ा से ट्रैक्टर से आ रहे थे जो फतेहगढ़ थाना क्षेत्र की कोहन नदी पर तेज बहाव में ट्रैक्टर को उतार दिया जिसमें ट्रैक्टर सहित दोनों बह गए शनिवार सुबह से ही गोता खोर कोहन नदी से बह युवकों की सर्चिंग रहे है
फतेहगढ़ के दो युवक बरसाती नदी से बाइक से ओर दो युवक कोहन नदी पर ट्रेक्टर से तेज बहाव में बहने की सूचना मिली है एक डेड बॉडी कोहन नदी के नीचे मिली है वाकी को ढूंढा जा रहा है
SDM बमोरी शिवानी पांडे
