मप्र राजभवन में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजभवन में सामूहिक योगाभ्यास का नेतृत्व किया। राज्यपाल के साथ करीब 150 प्रतिभागी सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम राजभवन के सांदीपनि सभागार मे हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में “एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य” थीम पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विशाखापटनम कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता भी मौजूद थे।

Next Post

अटल पथ पर योग: सीएम सहित अन्य विशिष्ट लोगों ने की शिरकत 

Sat Jun 21 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम टीटी नगर स्थित अटल पथ पर आयोजित हुआ। एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर यह वृहद आयोजन रहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशाखापत्तनम में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उनके संबोधन का […]

You May Like