मक्सी पुलिस की कार्रवाई, अवैध गोवंश परिवहन करते वाहन जब्त

मक्सी: अवैध गोवंश परिवहन के खिलाफ मक्सी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक सुपर कैरी लोडिंग वाहन को जब्त किया है। वाहन में चार गोवंश को क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर भरा गया था और उन्हें अवैध रूप से इंदौर की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन और गोवंश सहित करीब 8 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया है। मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारनेकर एवं एसडीओपी डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना प्रभारी मक्सी निरीक्षक मदन इवने के निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने एमपी 09 बीटी 5130 नंबर के सुजुकी कंपनी के सुपर कैरी लोडिंग वाहन को पकड़ा। वाहन में चार गोवंश को क्रूरतापूर्वक भरकर परिवहन किया जा रहा था।

पुलिस ने वाहन चालक बलराम भालसे (44), पिता मंसाराम भालसे निवासी बिहाड़िया फाटा, देवगुराड़िया कंपेल, थाना खुड़ेल, जिला इंदौर को हिरासत में लेकर वाहन जब्त किया। पुलिस के अनुसार, वाहन और गोवंश सहित कुल करीब 8 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया गया है। मामले में संलिप्त दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मदन इवने, उपनिरीक्षक तके सिंह धुलिया, उपनिरीक्षक मनोहर सिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह बुंदेला, सहायक उपनिरीक्षक रणकेन्द्र सिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक अभिषेक दीक्षित,आनंद शर्मा,राजेश जाट,हिरदेश दांगी,नीलेश जामलिया, विपिन सिंह तोमर, राजेश पटेल,रामेश्वर जाटव,ध्रुवनारायण यादव, शांतिलाल बर्डे, प्रेमनारायण वर्मा,रोहित पटेल,परेशराम,नवीन यादव,अर्पित पटेल,की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा 15 फरार एवं 09 स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तारी

Mon Oct 26 , 2026
पांढुरना:जिलावासियों की सुरक्षा एवं अपराधियों की धरपकड़, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रख प्रभावी कार्यवाही करने जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद के मार्गदर्शन में बीते रात्रि जिले के विभिन्न थाना क्षत्रों में पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में 15 फरार तथा 09 […]

You May Like