पांढुरना। पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर मे बीते 4 अक्टूबर को आयोजित 7वी राज्य स्तरीय ओपन कराते प्रतियोगिता में पांढुरना के खिलाड़ियों ने कई पदक जीते, जिसमें भव्य घागरे ने काता मे जीता गोल्ड मैडल,शौर्य पराड़कर ने कुमिते मे गोल्ड मैडल और काता मे सिल्वर मैडल, योगिता पांडे ने काता मे गोल्ड मैडल, माहि वर्मा ने काता और कुमिते ब्रोज मैडल, धनुष घोड़े ने काता मे ब्रोज मैडल, पदंस्वामिनी देशमुख ने काता मे ब्रोज मैडल, सना शेख ने काता और कुमिते मे ब्रोज मैडल जीत कर पांढुरना जिले का नाम महाराष्ट्र में नाम रोशन किया । इन सभी छात्रों को पांढुरना की प्रसिद्ध राधा कराते अकेडमी के कोच प्रवीण वाघमारे, महिला कोच योगिता पांडे और रुद्रानी राठौर के द्वारा नगर जिला मुख्यालय के इंदिरा मंगल भवन मे कराते का प्रशिक्षण दिया गया ।
