पांढुरना:जिलावासियों की सुरक्षा एवं अपराधियों की धरपकड़, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रख प्रभावी कार्यवाही करने जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद के मार्गदर्शन में बीते रात्रि जिले के विभिन्न थाना क्षत्रों में पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में 15 फरार तथा 09 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई ।नवागत जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से 25 एव 26 अक्टूबर की दरमियानी रात्रि में जिले में सघन नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन संचालित किया गया।
अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमें गठित कर फरार आरोपियों एवं वारंटियों की तलाश, निगरानी बदमाशों एवं गुंडा बदमाशों की चेकिंग तथा संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी सहित विभिन्न कार्यवाही की गई।
नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान की गई प्रमुख कार्यवाही अभियान में 02 राजपत्रित अधिकारी एवं कुल 20 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित हुए,जिन्होंने 15 फरार वारंटी तथा 09 स्थायी वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया,इस दौरान 18 गुंडा बदमाशों एवं 10 निगरानी बदमाशों के साथ ही 10 कबाड़ियों के दुकान, गोडाउन की भी चेकिंग की गई।पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद के मार्गदर्शन में जिला पांढुर्णा पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सतत निगरानी रखते हुए प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकार के अभियान का उद्देश्य फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ सुनिश्चित करना, संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण रखना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है ।
