बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

सीधी । जिले में देवनाड़ के पास एनएच -39 पर गुरुवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार टक्कर में शामिल बाइक नंबर एमपी 17 एमजेड 9288 में मोहम्मद सलीम और कमलउद्दीन सवार थे। हादसे में दोनों घायल हो गए।

दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति टक्कर के बाद अपनी बाइक लेकर मौके से चला गया। उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। चश्मदीदों दो मोटरसाइकिलें टकराई थीं।

हादसे में तीन लोग घायल हुए थे। दूसरी बाइक का सवार घायल होने के बावजूद अपनी बाइक लेकर वहां से चला गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि दोनों घायलों को चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। इनमें एक व्यक्ति को गंभीर चोटें लगी हैं। घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है।पुलिस हादसे के कारणों और दूसरी बाइक के बारे में जानकारी जुटा रही है। मौके से गए बाइक सवार की पहचान और दुर्घटना के हालात की जांच की जा रही है।

Next Post

पुनर्मतगणना में भी अंकलेश्वर अध्यक्ष निर्वाचित

Thu Sep 24 , 2026
सागर। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद को हुई पुनर्मतगणना के बाद समाप्त हुआ. दोबारा हुई मतगणना में अधिवक्ता अंकलेश्वर दुबे ने 11 मतों के अंतर से अध्यक्ष पद हासिल किया. पुनर्गणना में दुबे को 572 वोट मिले, जबकि उनके […]

You May Like