जबलपुर: जिले में यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गढ़ा यातायात थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सराहनीय पहल करते हुए बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को हेलमेट वितरित किए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा पुलिस विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस छोटे से प्रयास के माध्यम से लोगों को सुरक्षित सफर के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जन्मदिन या वर्षगांठ जैसे विशेष अवसरों पर समाजहित में ऐसे कार्य करें, जिससे किसी की जान बचाई जा सके। इस अवसर पर सूबेदार मनीष प्यासी, सूबेदार वीरेंद्र आरख सहित बड़ी संख्या में यातायात पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
