ग्वालियर में आईसीयू, सीटी स्कैन व अल्ट्रासोनोग्राफी मशीनों का लोकार्पण

ग्वालियर, 05 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यहां सिविल अस्पताल हजीरा में आईसीयू, सीटी स्कैन व अल्ट्रासोनोग्राफी मशीनों का हुआ लोकार्पण किया।

श्री तोमर ने अपनी माताश्री श्रीमती सुधा तोमर के कर कमलों से सिविल अस्पताल हजीरा में सीटी स्कैन व अल्ट्रा सोनोग्राफी मशीन एवं आईसीयू का शुभारंभ कराया। जनवरी माह तक आयोजित होने जा रहे नि:शुल्क नेत्र शिविर एवं रक्तदान शिविर का शुभारंभ भी सिविल अस्पताल में हुआ। उन्होंने कहा कि सभी के साझा प्रयासों से सिविल अस्पताल में कैथ लैब (हृदय रोग चिकित्सा इकाई) की स्थापना भी कराई जायेगी।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार, नगर निगम सभापति मनोज सिंह तोमर, पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक ए के चौरसिया सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अपने शहर को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लें, जिससे हमारा कोई भी परिजन और मित्र गंदगी की वजह से फैलने वाली बीमारियों से ग्रसित न हो। उन्होंने आहवान किया कि शहर को साफ-सुथरा रखने में न केवल स्वयं योगदान दें, अपितु दूसरों को भी प्रेरित करें।

Next Post

अवैध हथियारों के साथ मुरैना का युवक गिरफ्तार

Sun Jan 5 , 2025
खरगोन, 05 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के गोगावा थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के साथ मुरैना का एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है। आज जारी अधिकृत जानकारी के अनुसार मुखबिर की हथियारों की खरीद फरोख्त होने की सूचना पर रेटवां तालाब के समीप दबिश दी गयी। पुलिस ने […]

You May Like