अवैध हथियारों के साथ मुरैना का युवक गिरफ्तार

खरगोन, 05 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के गोगावा थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के साथ मुरैना का एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है।

आज जारी अधिकृत जानकारी के अनुसार मुखबिर की हथियारों की खरीद फरोख्त होने की सूचना पर रेटवां तालाब के समीप दबिश दी गयी।

पुलिस ने वहां से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, जिसके पास पांच देशी पिस्तौल बरामद हुई। उसकी शिनाख़्त मध्य प्रदेश के मुरैना कोतवाली क्षेत्र के सत्यदेव कटारे के रूप में हुई। हथियार विक्रेता मौका पाकर भाग खड़ा हुआ।

उसने पूछताछ में बताया कि उक्त हथियार सिगनूर निवासी सिकरीगर से खरीदे थे। उसे कल न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Next Post

शहडोल में अवैध कट्टा रखने पर तीन युवक गिरफ्तार

Sun Jan 5 , 2025
शहडोल, 05 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में अवैध हथियार रखने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने अवैध कट्टा और कारतूस ,चाकू रखने के आरोप में मजहर खान, अनुज सोनी और आलिम खान को कल गिरफ्तार […]

You May Like