शहडोल में अवैध कट्टा रखने पर तीन युवक गिरफ्तार

शहडोल, 05 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में अवैध हथियार रखने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने अवैध कट्टा और कारतूस ,चाकू रखने के आरोप में मजहर खान, अनुज सोनी और आलिम खान को कल गिरफ्तार किया। इन आरोपियों को आज कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी कट्टा बेचने का अपराध करते पाए गए हैं, जिनके पास से एक कट्टा, दो कारतूस और एक चाकू जब्त किया गया है।

Next Post

सभी प्रयास करें कि मुरैना की विरासत विख्यात बने:तोमर

Sun Jan 5 , 2025
मुरैना, 05 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने आज 04 करोड़ से अधिक लागत से निर्मित होने वाली साढ़े चार किलोमीटर लम्बी शनि परिक्रमा का भूमिपूजन किया। श्री तोमर ने कहा कि हम सब प्रयास करें कि मुरैना की विरासत सर्व विख्यात बने। सभी इस के निर्माण […]

You May Like

मनोरंजन