अंशुमन झा ने ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’ में बीथोवेन की दो मशहूर रचनाओं को रिक्रिएट किया

मुंबई, (वार्ता) 18वीं शताब्दी के महान संगीतकार बीथोवेन की दो मशहूर रचनाओं को नए अंदाज़ में अंशुमन झा की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’ में, पेश किया जाएगा।

अभिनेता से निर्देशक बने अंशुमन झा अपनी आने वाली फिल्म लॉर्ड कर्ज़न की हवेली के ज़रिए दर्शकों को एक अनोखा म्यूज़िकल अनुभव देने वाले हैं। यह ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म 10 अक्टूबर 2025 को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में अर्जुन माथुर और रसिका दुगल की अहम भूमिका है।

अंशुमन झा, जो महान संगीतकार लुडविग वैन बीथोवेन के लंबे समय से प्रशंसक हैं, ने इस फिल्म के लिए बीथोवेन की दो मशहूर रचनाओं – फ्यूर एलिस और सिम्फनी नंबर 5 को नए तरीके से रिक्रिएट किया है। इस म्यूज़िकल प्रयोग में उनके साथ बेल्जियम के अवॉर्ड-विनिंग कंपोज़र साइमन फ्रांसक्वेट ने काम किया है। दोनों ने मिलकर ऐसा साउंड डिज़ाइन तैयार किया है जो बीथोवेन की क्लासिकल खूबसूरती को आज की आधुनिक थ्रिलर की रहस्यमयता और हास्य से जोड़ता है।

अंशुमन झा ने कहा, “बीथोवेन का संगीत सटीक और पवित्र है। जब उसे लॉर्ड कर्ज़न की हवेली जैसी ब्लैक कॉमेडी की अव्यवस्थित दुनिया में रखा जाता है, तो वह एक अजीब लेकिन गहरी टेंशन पैदा करता है। 2025 में, ये क्लासिकल धुनें सिर्फ बैकग्राउंड म्यूज़िक नहीं हैं ये कहानी के व्यंग्यपूर्ण कथाकार हैं, जो हवेली की पागलपन भरी दुनिया को और गूंजदार बनाती हैं। मैं बीथोवेन से उधार नहीं लेना चाहता था मैं उनके साथ सदियों पार एक सहयोग चाहता था।”

 

 

Next Post

गांधी जयंती पर आज ग्वालियर जेल से होगी सात बंदियों की रिहाई

Thu Oct 2 , 2025
ग्वालियर:आज 02 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के अवसर पर ग्वालियर जेल से सात कैदियों को रिहाई मिलने जा रही है। ग्वालियर जेल से इन कैदियों को रिहा करने के आदेश जारी किए गए हैं। कैद के दौरान जेल के अन्य कैदियों और जेल प्रबंधन से अच्छे आचरण के चलते ये […]

You May Like