शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारती है, उसकी सोच को व्यापक बनाती है

मंदसौर। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने 6 करोड़ 75 लाख 22 हजार से नव निर्मित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन लसुड़िया राठौर का लोकार्पण किया।

उप मुख्यमंत्री देवडा ने लोकार्पण के दौरान कहा कि नवीन शिक्षा के मंदिर के बन जाने से कई बच्चों के भविष्य सवरेगा। सरकार ने सर्वांगीण विकास किया है। सड़कों का जाल बिछाया है। एक भी सड़क बाकी नहीं नहीं रहेगी। सभी सड़कों का निर्माण होगा। शिक्षा जीवन के गुणात्मक विकास के लिए बहुत जरूरी है। यह व्यक्ति को ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास प्रदान करती है, जिससे वह जीवन में बेहतर निर्णय ले पाता है और समाज में सकारात्मक योगदान दे पाता है। शिक्षा व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाती है, बेहतर अवसर प्रदान करती है और सामाजिक विकास में मदद करती है। शिक्षा व्यक्ति को विभिन्न विषयों का ज्ञान प्रदान करती है और उसे विभिन्न कौशल सीखने में मदद करती है, जो उसे जीवन में सफल होने के लिए आवश्यक हैं। शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारती है, उसकी सोच को व्यापक बनाती है और उसे एक बेहतर इंसान बनने में मदद करती है।

Next Post

पर्यवेक्षक ने जिलाध्यक्ष चयन के लिये चर्चा कर मांगे सुझाव, भरवाई प्रश्नावली

Thu Jun 26 , 2025
रीवा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक पूर्व सांसद रामचंद्र खुटिया ने कांग्रेसजनो एवं जिला अध्यक्ष पद के दावेदारो की बैठक ली. जहा वन-टू-वन चर्चा कर जिलाध्यक्ष के चयन के लिए लोगो के सुझावों से रूबरू हुए. श्री खुटिंया ने बैठक में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं रीवा ग्रामीण के अध्यक्ष […]

You May Like