महाकाल दर्शन करने आ रही महिला की हादसे में मौत

उज्जैन। शनिवार सुबह इंदौर रोड पर हादसे में महाकाल दर्शन करने आ रही महिला की मौत हो गई। बहन का लडक़ा बाइक चला रहा था। रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रख पाने के चलते बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी।

ललितपुर की रहने वाली राजकुमारी पति सत्यनारायण साहू 55 साल कुछ दिन पहले इंदौर के भवानी नगर में रहने वाली अपनी बहन के घर आई थी। जहां उन्होंने महाकाल दर्शन की इच्छा जताई। सुबह बहन का लडक़ा रितिक साहू अपनी मौसी को बाइक से महाकाल दर्शन कराने के लिए उज्जैन लेकर आ रहा था। सुबह 7 बजे के लगभग इंदौर रोड स्थित निनौरा के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठी राजकुमार साहू गिरकर गंभीर घायल हो गई। पीछे ही कुछ रिश्तेदार और बाइक से आ रहे थे जिन्होंने हादसा देखा तो तत्काल राजकुमारी और रितिक को अस्पताल पहुंचाया जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी लगते ही परिवार उज्जैन पहुंच गया था। नानाखेड़ा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया।

Next Post

महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ खाया जहरीला पदार्थ

Sat Jun 6 , 2026
सिंगरौली। सासन पुलिस चौकी के समीपी सिद्धीकला गांव में आज एक सनसनीखेज वारदात हुई। महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ का सेवन कर ली। जहां महिला एवं 1 साल मासूम दुधमुहे बच्चे की मौत हो गई है। वहीं 2 साल की बेटी की हालत नाजुक बनी […]

You May Like