महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ खाया जहरीला पदार्थ

सिंगरौली। सासन पुलिस चौकी के समीपी सिद्धीकला गांव में आज एक सनसनीखेज वारदात हुई। महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ का सेवन कर ली। जहां महिला एवं 1 साल मासूम दुधमुहे बच्चे की मौत हो गई है। वहीं 2 साल की बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह पुलिस बता रही है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सिद्धीकला निवासी अरूण कुमार बैस की पत्नी प्रमिला बैस उम्र 24 वर्ष ने अपने 1 साल के मासूम बच्चा श्रवण एवं 2 साल की बेटी तन्वी के साथ आज शाम के वक्त जहरीला पदार्थ का सेवन कर ली है। जहां इसकी जानकारी परिवारजनों को हुई, आनन-फानन में जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न लाया गया, उपचार के दौरान महिला प्रमिला एवं बेटा श्रवण की मौत हो गई। जबकि 2 साल की बच्ची तान्वी जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। चिकित्सको ने मेडिकल कॉलेज रीवा के लिए रिफर कर दिया है। वहीं जिला अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस भी पहुंच गई है। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नही चल पाया है, परंतु पुलिस बता रही है कि प्रथम दृष्टया में पारिवारिक कलह के चलते महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाई है। फिलहाल पुलिस उक्त घटना के कारणों का पता लगाते हुये जांच कर रही है।

०००००

Next Post

युवक के मौत के बाद ट्रक वाहन पर कार्रवाई करने के निर्देश

Sat Jun 6 , 2026
सिंगरौली । कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के तियरा में बीती रात सड़क पर खराब हाईवा वाहन से बाईक सवार दो युवक टकरा गए थे, जिसमें परसदेही निवासी मनोज शाह पिता उमेश शाह उम्र 22 वर्ष की मौत हो गई थी। वहीं दूसरा युवक परविंदर कुमार शाह पिता सुरेन्द्र शाह उम्र 23 […]

You May Like