
सिंगरौली । कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के तियरा में बीती रात सड़क पर खराब हाईवा वाहन से बाईक सवार दो युवक टकरा गए थे, जिसमें परसदेही निवासी मनोज शाह पिता उमेश शाह उम्र 22 वर्ष की मौत हो गई थी। वहीं दूसरा युवक परविंदर कुमार शाह पिता सुरेन्द्र शाह उम्र 23 वर्ष घटना में घायल हो गया। इस घटना के बाद निजी अस्पताल बैढ़न में जमकर हंगामा हुआ।
इस संबंध में कलेक्टर गौरव बैनल के द्वारा उक्त घटना के मामले में जांच करने का आदेश दिया गया था। जहां प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संबंधित भारी वाहन ट्रक क्रमांक यूपी 64 बीटी 2502 लंबे समय से सड़क पर खड़ा था, जिससे टकराने के कारण युवक की दुखद मृत्यु हो गई। कलेक्टर ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वाहन लंबे समय से सड़क पर खड़ा होना उक्त ट्रांसपोर्टर की लापरवाही दर्शाता है। संबंधित वाहन के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसके फिटनेस प्रमाण-पत्र एवं परमिट निरस्त करने की कारवाही शुरू। कलेक्टर के निर्देश पर आरटीओ ने प्रकरण तैयार कर सक्षम प्राधिकारी को भेजा।
