राजनीति शास्त्र की परीक्षा में 95 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित, नहीं बना कोई नकल प्रकरण 

जबलपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हो रही बोर्ड परीक्षाओं में गुरुवार के दिन बारहवीं कक्षा का राजनीति शास्त्र विषय का पेपर आयोजित हुआ। यह परीक्षा जिले के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मिलाकर 93 केंद्रों में आयोजित की गई। जिसमें 5713 विद्यार्थी शामिल होने वाले थे,लेकिन 5618 विद्यार्थियों ने ही राजनीति शास्त्र की परीक्षा दी। जबकि 95 विद्यार्थी इस परीक्षा में अनुपस्थित थे। परीक्षा में कोई भी नकल प्रकरण सामने नहीं आया है, इसी के साथ उड़न दस्ता की टीम ने विभिन्न केंद्रों में पहुंचकर आकस्मिक रूप से निरीक्षण भी किया।

Next Post

सालभर में 1.27 करोड़ का मटन खा गए कूनो के चीते

Thu Feb 26 , 2026
श्योपुर। कूनो जंगल में मौजूद चीतों को पालना लगभग सफेद हाथी पालने जैसा साबित हो रहा है। इन चीतों के खाने पर रोजाना 35 हजार रुपए खर्च हो रहे हैं और सालभर के अंदर ही ये चीते 1,27,10,8170 रुपए का बकरी मीट खा गए। इन चीतों के लिए वैसे तो […]

You May Like