बैरसिया में नई नवेली बहू के साथ जेठ ने किया रेप

भोपाल। राजधानी के बैरसिया थाना क्षेत्र में नई नवेली बहु का उसके जेठ ने नशे की हालत में रेप कर दिया। वह प्रेम विवाह कर अपने ससुराल आई और शादी के तीन दिन बाद ही नशे में धुत्त जेठ ने उसके संग दुष्कर्म किया और जब पीड़िता ने अपनी आप बीती अपने पति को बताई तो पति ने उसे चुप्पी साधने को कहा पर समय के साथ जेठ की हरकतों में सुधार नहीं आया और पीड़िता ने पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई जिसमे पुलिस आरोपी जेठ की तलाश कर रही है।

थाना प्रभारी अरुण शर्मा के मुताबिक 20 वर्षीय युवती ने जनवरी में बैरसिया की एक कॉलोनी में रहने वाले युवक से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह अपनी ससुराल पहुंच गई। तीन दिन बाद ही जब महिला का पति घर पर नहीं था तो उसके जेठ ने शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया। पति जब वापस लौटा तो महिला ने उसे पूरी बात बताई। पति उसकी बात मानने को तैयार नहीं हुआ तो महिला ने यह बात अपनी सास को भी बताई। दोनों ने ही उसकी बात को नहीं माना तथा धमकी दी कि अगर किसी को कुछ भी बताया तो घर से निकाल देंगे।ससुराल वालों की धमकी मिलने से महिला चुप हो गई। इसी बीच उसकी चुप्पी का फायदा उठाकर जेठ फिर से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। परेशान होकर महिला ससुराल से भागी तथा पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस ने इस मामले में जेठ के खिलाफ रेप का प्रकरण दर्ज किया है तथा पति, सास समेत तीन को सह आरोपी बनाया है। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Next Post

AIIMS में नौकरी दिलाने के नाम पर 80 हजार ठगे 

Wed Apr 30 , 2025
भोपाल। एम्स में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमे पीड़ित राघवेंद्र सिंह को एम्स में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी लगवाने के नाम पर थान सिंह नाम के युवक ने 80 हज़ार ठग लिए जिसमे एडवांस के नाम पर पीड़ित ने थान […]

You May Like