
बिजली विभाग की टीम ने मारा छापा
जबलपुर। फूटाताल स्थित एक बंगला चोरी की बिजली से रोशन था। भनक लगते ही बिजली विभाग की टीम ने छापा मार कार्यवाही की। जांच में पाया गया कि शंट लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। इसके अलावा बिजली बिल भी बकाया। नोटिस देने के बाद भी बिजली बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा था। बंगला मालिक के खिलाफ चोरी का प्रकरण भी दर्ज किया गया। अचानक हुई कार्यवाही से क्षेत्र में हडक़ंप मचा रहा।
70 हजार का बिल बकाया
जानकारी के मुताबिक फूटाताल निवासी राकेश नामदेव का 70 हजार रुपए बिल बाकी है। इसके बाद से बिल अचानक कम आने लगा। बंगले में बिजली चोरी की शिकायत मिलते ही मंगलवार को बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी कर दी। जांच में पाया गया कि शंट लगाकर बिजली चोरी कर रहे थे, जिससे उनका पूरा बंगला रोशन हो रहा था।
ई रिक्शा का चार्जिंग सेंटर भी मिला
जांच के दौरान टीम को बंगले में चोरी की बिजली तो जलती मिली इसके साथ ही यहां ई रिक्शा चार्जिंग सेंटर भी मिला जहां चोरी की बिजली से ई रिक्शा चार्ज किए जा रहे थे।
कई मकानों की चेकिंग
बंगला में चोरी की बिजली पकडऩे के बाद यहां कई मकानों की चेकिंग की गई। अचानक हुई कार्यवाही से उपभोक्ताओं में हडक़ंप की स्थिति निर्मित रही।
