
तापमान में गिरावट, धूप भी रही बेअसर
जबलपुर। शहर में मंगलवार को अचानक मौसम की रंगत बदल गई। तापमान मेंं गिरावट आने के साथ शीतलहर चली जिसने लोगों को ठिठुराया। सुबह कोहरे की धुंध के साथ हुई इसके बाद दिन चढ़ते ही सूर्यदेव निकले लेकिन पारा लुढक़ने और शीतलहर चलने से धूप बेअसर रही लोग सुबह से ही गर्म कपड़े लादे रहे।
ऐसा रहा तापमान
मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 85 और शाम को 71 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिमी हवाएं 3 से 4 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।
