भारत की लोक आस्था का अमृतकाल है महाकुंभ: योगी

लखनऊ 14 फरवरी (वार्ता) प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या 50 करोड़ के पार जाने पर प्रसन्नता का इजहार करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि यह भारत की लोक आस्था का अमृत काल है।

श्री योगी ने एक्स पर पोस्ट किया “ भारत की आध्यात्मिकता, एकात्मता, समता और समरसता के जीवंत प्रतीक महाकुम्भ 2025, प्रयागराज में अब तक पावन त्रिवेणी में 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।

भारत की कुल जनसंख्या में 110 करोड़ नागरिक सनातन धर्मावलंबी हैं और उसमें से 50 करोड़ से अधिक नागरिकों द्वारा संगम में पवित्र स्नान उत्कृष्ट मानवीय मूल्यों की श्रेष्ठतम अभिव्यक्ति महान सनातन के प्रति दृढ़ होती आस्था का परिचायक है। वास्तविक अर्थों में भारत की लोक आस्था का यह अमृतकाल है।”

उन्होने कहा “ एकता और आस्था के इस ‘महायज्ञ’ में पवित्र स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त करने वाले सभी पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन। मानवता के इस महोत्सव के सकुशल आयोजन में सहभागी महाकुम्भ मेला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वच्छताकर्मियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं धार्मिक संस्थाओं, नाविकों तथा महाकुम्भ से जुड़े केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी विभागों को हृदय से साधुवाद तथा प्रदेश वासियों को बधाई। भगवान तीर्थराज प्रयाग सभी की मनोकामना पूर्ण करें।”

Next Post

इतिहास में याद रखा जाएगा महाकुम्भ: फडणवीस

Fri Feb 14 , 2025
महाकुम्भ नगर, 14 फरवरी (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को अपने परिवार के साथ पावन तीर्थराज प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की। महाकुम्भ के दिव्य एवं भव्य आयोजन की सराहना करते हुए उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार […]

You May Like

Play sound