छत्तीसगढ़ सरकार ने महंगाई भत्ता में वृद्धि की

रायपुर 06 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते (डीए) को 53 प्रतिशत किए जाने की अपनी घोषणा को पूरा करके राज्य के लाखों शासकीय सेवकों को होली पर्व से पूर्व सौगात दी है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने तीन मार्च को विधानसभा में वर्ष 2025-26 के वार्षिक बजट में शासकीय सेवकों को 53 प्रतिशत डीए किए जाने की घोषणा की थी। उक्त घोषणा के परिपालन में शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में वृद्धि किए जाने का आदेश वित्त विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करके 53 प्रतिशत किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। सातवें वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि की गई है, अब उन्हें 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा जबकि छठवें वेतनमान के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में सात प्रतिशत की वृद्धि की गई है, अब उन्हें 246 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त होगा। यह वृद्धि एक मार्च 2025 से प्रभावी होगी और इसका भुगतान मार्च 2025 के वेतन के साथ अप्रैल में किया जाएगा।

Next Post

कार्य में लापरवाही के चलते तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, एक अधिकारी निलंबित

Thu Mar 6 , 2025
भोपाल, 06 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के भोपाल वृत्त के तीन अधिकारियों को लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं, एक अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के […]

You May Like