कोहरे में ढलान पर अनियंत्रित हुआ ट्रक दीवार में घुसा

ग्वालियर। कैंसर पहाड़िया के नीचे स्थित भगवत सहाय ऑडिटोरियम के पास एक ट्रक ढलान पर अनियंत्रित होकर दीवार में जा घुसा है जिससे पूरी दीवार टूट गई। ट्रक एक तरफ को आधे से ज्यादा झुक गया। राहत की बात यह है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि जहां गाड़ी अनियंत्रित हुई थी वहां सड़क भी काफी जर्जर थी। ट्रक में पशु आहार की सामग्री भरी हुई थी।

लोग जब कैंसर हिल्स पहुंचे तो देखा कि ढलान पर नीचे एक ट्रक भगवत सहाय ऑडिटोरियम के पास की दीवार में घुसा हुआ है। ट्रक एक तरफ को आधा से ज्यादा झुका हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जब पुलिस ने दीवार में घुसे ट्रक नंबर एमपी06एचसी 4913 के चालक से बातचीत की तो उसका कहना था कि वह झांसी रोड जा रहा था। एक बाइक सवार से झांसी रोड विक्की फैक्ट्री जाने का रास्ता पूछा तो उसने बताया कि वह भी वहीं जा रहा है उसके पीछे-पीछे आ जाओ। ट्रक चालक बाइक सवार के पीछे-पीछे चल दिया। कोहरा काफी था, बाइक सवार कैंसर पहाड़ी की तरफ चढ़ गया तो पीछे-पीछे ट्रक चालक ने भी ट्रक चढ़ा दिया। जब सीधी घाटी और बोर्ड लगा देखा कि भारी वाहनों का प्रवेश मना है। जब चालक ट्रक को कैंसर हिल्स की सीधी ढलाई से बैक कर रहा था तभी जर्जर सड़क पर ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक तेजी से ढलान पर उतरने लगा। उस पर चालक का कन्ट्रोल पूरी तरह हट गया। तेजी से लहराते हुए ट्रक भगवत सहाय सभागार के पास दीवार में जा घुसा।

Next Post

सोने के लालच में महिला ने 17 लाख गंवाए

Sat Jan 31 , 2026
ग्वालियर। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर एक विवाहिता महिला से करीब 17 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। युवक ने खुद को रोहित ठाकुर बताकर थाईलैंड में इलेक्ट्रॉनिक्स और कार शोरूम का कारोबारी बताया। उसने महिला को यह भी कहा कि थाईलैंड में सोना सस्ता है और भारत आते समय […]

You May Like