एएसआई 20 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त के शिकंजे में

जबलपुर। आवेदक नंदकिशोर चौरसिया के बेटे अभिषेक चौरसिया को नौकरी दिलाने एवं सरकारी विभाग में गाड़ी लगाने का झांसा देकर फर्जीवाडा एवं ठगी होने पर उसके द्वारा थाना कोतवाली में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। नंदकिशोर चौरसिया जब एफआईआर के संबंध में जानकारी लेने के लिए जांच अधिकारी दिनेश रघुवंशी, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक थाना कोतवाली से मिले तो सही रिपोर्ट बनाने एवं फर्जी सिग्नेचर की जांच करवाने के ऐवज में 30000 रु रिश्वत की मांग करने लगा। मान मनौवल के बाद आरोपी एएसआई 20000 रुपए रिश्वत लेने तैयार हो गया। आज 13 मई को चाय की दुकान पर घूस लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 की धारा-7,13 (1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। ट्रेप दल में नीतू त्रिपाठी उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक शशिकला मस्कुले, सदस्य निरीक्षक राहुल गजभिए, उप निरीक्षक शिशिर पांडेय एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।

Next Post

टाटा अल्ट्रोज आईसीएनजी अब ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ, कीमत 8.69 लाख से शुरू

Wed May 13 , 2026
मुंबई, 13 मई (वार्ता) देश की अग्रणी वाहन कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने बुधवार को अपनी प्रीमियम हैचबैक टाटा अल्ट्रोज आईसीएनजी को ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) की शुरुआत की घोषणा की। कंपनी ने बताया कि नयी अल्ट्रोज आईसीएनजी एएमटी की शुरुआती कीमत 8.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गयी है। […]

You May Like