हादसा: छत से गिरने से मां-बेटी की मौत

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक महिला और उसकी 11 महीने की बेटी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, राजवंश कालोनी स्थित मित्तल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के पास गौरी सिसोदिया (30) अपनी पुत्री के साथ मकान की छत पर थीं। इसी दौरान अचानक दोनों छत से नीचे गिर गईं।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गौरी को मृत घोषित कर दिया गया और उनकी बेटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों का आज सुबह पोस्टमार्टम किया गया।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों के छत से गिरने का कारण क्या था। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज और पड़ोसियों के बयान जुटाए जा रहे हैं।

Next Post

सर्प दंश से युवक की मौत 

Thu Sep 25 , 2025
दमोह। कुम्हारी निवासी सुदेश जैन उम्र 30 वर्ष महावीर इलेक्ट्रिकल दुकान का संचालन करते थे, गुरुवार की सुबह दुकान में कुछ सामग्री उठाते समय अचानक जहरीले सर्प ने काट लिया, जिन्हे जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email […]

You May Like