जबलपुर: दशमेश द्वार गुरूद्वारा के पास सजे हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर गोरखपुर पुलिस ने पुलिस ने छापा कार्रवाई करते हुए 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से नगद 73 हजार 520 रूपये, 14 मोबाइल, 1 मोटर सायकल एवं 4 स्कूटी जप्त की गई।टीआई नितिन कमल ने बताया कि दशमेश द्वार गुरूद्वारा के पास पृथ्वी पाल सिंह के मकान में ताश पत्तों पर रूपयों की हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे.
आकाश मल्लाह निवासी दशमेश द्वार गुरूद्धारा के पीछे, अमन पाल निवासी मदन महल, कृष्णा चतुर्वेदी निवासी दशमेश द्वारा गुरूद्वारा के सामने, गोविन्द ठाकुर निवासी मदन महल आमनपुर, जसप्रीत सिंह निवासी सुपर टायर के पास मदन महल, पुनीत सिंह निवासी महानद्दा रोड मदनमहल, रोहित विश्वकर्मा निवासी आमनपुर, करमचंद कोल निवासी सुपर टायर कम्पनी के पास मदनमहल, किसन रैदास निवासी बढ़ई मोहल्ला मदनमहल, सूरज सेठिया निवासी दशमेश द्वार, विक्रांत कौशल निवासी दशमेश द्वार के पास मदनमहल, संजय पटैल निवासी गुप्ता होटल के पास शक्तिनगर, सोनल कुमार दुबे, शक्तिनगर गढ़ा को पकड़ा गया।
