पर्यवेक्षक ने जिलाध्यक्ष चयन के लिये चर्चा कर मांगे सुझाव, भरवाई प्रश्नावली

रीवा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक पूर्व सांसद रामचंद्र खुटिया ने कांग्रेसजनो एवं जिला अध्यक्ष पद के दावेदारो की बैठक ली.

जहा वन-टू-वन चर्चा कर जिलाध्यक्ष के चयन के लिए लोगो के सुझावों से रूबरू हुए. श्री खुटिंया ने बैठक में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं रीवा ग्रामीण के अध्यक्ष पद के प्रतिभागियों को 10 बिन्दुओं की एक प्रश्नावली सभी को दिया, और उस प्रश्नावली का उत्तर उसी पत्र में लिखकर सभी को देने के लिए कहा. उपस्थित जनों ने लिखित रूप में प्रश्नोत्तरी का जवाब लिखकर पर्यवेक्षक श्री खुटिया को दिया. इसके पश्चात् उपस्थित कांग्रेस जानों की एक सामूहिक बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री खुटिंया ने कहा कि यहां पर कांग्रेस कार्यालय का भवन अभी तक नही बन पाया हैं, जबकि पार्टी के खुद के स्वामित्व की भूमि उपलब्ध हैं. भवन का न होना अंत्यंत दुखद हैं. पार्टी का खुद का कार्यालय होना निहायत जरूरी हैं, उन्होने सुझाव दिया कि सभी कांग्रेस जन मिलजुलकर सहयोग राशि जुटा कर अतिशीघ्र कांग्रेस भवन का निर्माण करावें यह पार्टी के लिए बहुत ही हितकर होगा. सभी ने खुटिंया जी के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया एवं उनके इस सुझाव के प्रति उनका आभार माना. बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई. इस अवसर पर संगठन सृजन अभियान के सह प्रभारी अजय अवस्थी, जिला संगठन प्रभारी संजय शर्मा, जिलाध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा, पूर्व सांसद राजमणि पटेल, सेमरिया विधायक अभय मिश्रा, कविता पाण्डेय मौजूद रही.

Next Post

गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश, हिनौतिया में आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर की छत गिरी, प्रतिमा हुई खंडित 

Thu Jun 26 , 2025
अशोकनगर। जिलामुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शाम को झमाझम बारिश हुई, यह बारिश करीब एक घंटे तक चली। इसी बीच बादलों में तेज गरज-चमक और गड़गड़ाहट देखने को मिली। तो वहीं जिलामुख्यालय के समीपस्थ ग्राम हिनौतिया फूट में आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर की छत क्षतिग्रस्त होने के […]

You May Like