
अशोकनगर। जिलामुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शाम को झमाझम बारिश हुई, यह बारिश करीब एक घंटे तक चली। इसी बीच बादलों में तेज गरज-चमक और गड़गड़ाहट देखने को मिली। तो वहीं जिलामुख्यालय के समीपस्थ ग्राम हिनौतिया फूट में आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर की छत क्षतिग्रस्त होने के साथ ही मंदिर की प्रतिमा खंडित हो गई। दरअसल जिले में बीते दो दिनों से बारिश का दौर थमा हुआ था, जिसके कारण लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर रहीं थी। तो वहीं गुरूवार की सुबह मौसम एक दम साफ होने के साथ ही हल्की धूप निकली हुई थी, लेकिन इस बीच उमस लोगों को परेशान कर रहीं थी। दिनभर सामान्य रहने के बाद शाम को चार बजते ही मौसम ने करवट ली और बदलों ने डेरा जमा लिया। जिसके कुछ देर बाद गरज-चमक के बाद बारिश शुरू हुई। इस दौरान जहां शुरूआत आधा घंटे तक रिमझिम बारिश चली, लेकिन उसके बाद जमकर जोरदार झमाझम बारिश हुई। जिसके कारण नालियों का एकत्रित कचरा सड़कों पर बहता नजर आया। तो वहीं बारिश होने के बाद उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।
बिजली गिरने से छत हुई क्षतिग्रस्त, प्रतिमा हुई खण्डित:
गुरूवार शाम को हुई बारिश के दौरान बादलों में तेज गडग़ड़ाहट देखने को मिली। तो वहीं बिजली भी काफी चमकी, इसी बीच शाम को आकाशीय बिजली गिरने की सूचना प्रतिमा हुई। यह आकाशीय बिजली जिलामुख्यालय के समीपस्थ ग्राम हिनौतिया में राम जानकी के मंदिर पर गिरी। जहां बिजली गिरने के कारण मंदिर की छत में छेद होने के साथ वह क्षतिग्रस्त हो गई। तो वहीं मंदिर में विराजित लक्ष्मण जी की प्रतिमा खंडित हो गई।
