
सिंगरौली। नगर परिषद की सभागार में आज सभापति देवेश पाण्डेय के अध्यक्षता एवं सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह तथा आयुक्त सविता प्रधान की विशेष उपस्थिति में परिषद की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। वहीं बैठक से मेयर समेत सत्तारूढ़ के पार्षदों ने बहिष्कार कर दिया। जहां विधायक समेत अध्यक्ष व पार्षदों ने मेयर को भ्रष्टाचार के मामले में घेरा भी।
दरअसल आज दिन शुक्रवार को परिषद की विशेष बैठक बुलाई गई थी। बैठक में मुख्य रूप से एक राष्ट्र एक चुनाव, आत्म निर्भर भारत संकल्प हर घर स्वदेशी तथा जीएसटी रिफार्म के समर्थन का प्रस्ताव चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में एक राष्ट्र एक चुनाव के संबंध में चर्चा करते हुये बताया कि लोस विस सहित नगरीय निकायो के चुनावो को एक साथ कराने के बार-बार आचार संहिता लागू होने से जो समय बर्बाद होता होता है एक ही बार चुनाव होने से उनमे लगने वाले समय का सदुपयोग किया जा सकेंगे। वही हर घर स्वदेशी आत्म निर्भर भारत से परिकल्पना को साकार करने में नगर निगम के योगदान पर चर्चा करते हुये निर्णय लिया गया कि नगरीय क्षेत्र के छोटे व्यापारियों , स्व सहायता समूह की सदस्यों सहित छोटे-छोटे व्यापार करने वाले व्यापारियों को सुगमता के साथ ऋण उपलब्ध कराया जाये। वही यह भी निर्णय लिया कि केन्द्र सरकार द्वारा जीएसटी में दी गई छूट नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक नागरिको को लाभ मिले, इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी कराया जाये, उपरोक्त तीनो प्रस्तावो को परिषद में सर्वसम्मति से पारित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में क्षतिग्रस्त सड़को का तत्काल मरम्मत कराने पर भी चर्चा हुई। वही बैठक में प्रभारी कार्यपालन यंत्री प्रदीप चडार के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया और कहा कि वे कार्यो का निरीक्षण नही करते। बैठक में पार्षद सीमा जायसवाल, आशीष बैस, रामनरेश शाह, ननि उपायुक्त आरपी बैस, सहायक आयुक्त रूपाली द्विवेदी, एसडीओ संतोष पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
ठेकेदारों ने सड़को को किय तहस-नहस
परिषद बैठक में पार्षद भारतेन्द्र पाण्डेय ने वार्डो में गैस पाईप लाईन तथा सिवरेज कार्य के दौरान सड़को के क्षतिग्रस्त होने का मुद्दा उठाया गया। जिस पर ननि अध्यक्ष ने आयुक्त को इस आशय का निर्देशित किया कि गैस पाईप लाईन, सिवरेज के संविदाकारो की संयुक्त बैठक आयोजित कर उन्हे निर्देश दें कि क्षतिग्रस्त होने वाली सड़को को तत्काल सुधार कराये। ननि अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी एक मात्र लक्ष्य नगरीय क्षेत्र में निवासरत नागरिको को शासन की जन कल्याण कारी योजनाओं, शहर के विकास कार्यो को समय पर पूर्ण कराने का होना चाहिए। किसी भी नगर का विकास तभी संभव है जब केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की समुचित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।
विधायक ने महापौर को दी नसीहत, भागे नही चर्चा करे
परिषद की बैठक में मेयर रानी अग्रवाल समेत कांग्रेस व बसपा तथा आम आदमी पार्टी के पार्षद नदारत थे। जिसपर विधायक ने महापौर को नसीहत देते हुये कहा कि विकासशील भारत है। यदि सिंगरौली उसमें पीछे हुआ तो हमारी कमी मानी जाएगी। स्वच्छता में सिंगरौली पीछे न रहे, शासन-प्रशासन आप सब का है। हम जनप्रतिनिधि हैं, हमारी भूमिका हमे ही तय करना होगा। विधायक ने मेयर पर निशाना साधते हुये कहा कि जिस तरह से भ्रष्टाचार की बू आ रही है, भागने से कुछ होने वाला नही है। आये चर्चा करे और उस पर जवाब दे। उन्होंने सवाल दावा कि सिविक सेंटर, प्लाजा के दुकानों पर स्थगन आदेश क्यों लिया है। प्रत्येक वार्डो में प्रेस कॉन्फे्रंस करेंगे और मेयर के करतूतो को जनता-जनार्दन के बीच उजागर करेंगे।
52 लाख का कोटेशन, 1 करोड़ 4 लाख का हुआ भुगतान
बैठक में वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद संतोष शाह ददोली ने स्पींकलर मशीन खरीदी पर सवाल उठाया कि उक्त दोनों मशीनों का कोटेशन 52 लाख रूपये था। लेकिन भुगतान 1 करोड़ 4 लाख रूपये कैसे कर दिया। इसकी लोकायुक्त से जांच हो। वहीं पॉच लाख रूपये का एक सीसीटीव्ही कैमरा का कीमत कैसे तय हो गया। हालांकि इसपर विधायक ने भी सवाल उठाया, जहां निगमायुक्त ने उक्त टेंडर को निरस्त कर दिया गया है। वहीं स्मार्ट ट्ॉयलेट, पिंक ट्ॉयलेट, वॉटर एटीएम चन्द महीनों में ही खराब हो गये। इसकी भी जांच हो, विधायक ने कहा कि वारंटी-गारंटी में हो तो सुधार कराएं, नही तो कार्रवाई करें। बैठक में यह भी मुद्दा उठा कि आयुक्त के विकास संबंधी कार्यो के प्रस्तावों को निरस्त क्यों किया, मेयर से सवाल किया जाए।
सीएम ने जिले के लोगों को एक बड़ी सौगात दी है
परिषद की बैठक में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले के लोगों को एक बड़ी सौगात दी है। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न को 200 बिस्तर से 400 बिस्तर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है । साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला का आभार जताते हुए जिले भर के आम लोगों को बधाई दी है। जिस पर परिषद बैठक में उपस्थित समस्त पार्षद द्वारा मेज थपथापकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।
