मड़वास पुलिस ने लूट की वारदात का किया खुलासा

सीधी। मड़वास पुलिस ने बड़ी कार्यवाही में लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर नगदी एवं हथियार जप्त किया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, एसडीओपी चुरहट/कुसमी आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मड़वास उप निरीक्षक भूपेश बैस के नेतृत्व में मड़वास पुलिस ने मात्र कुछ दिनों में लूट की वारदात का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने लूटी गई राशि में से 22 हजार 200 नगद, घटना में प्रयुक्त डंडा, चाकू तथा एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल कीमती लगभग 55 हजार जप्त की है। शेष राशि आरोपियों द्वारा खर्च करना बताया गया। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही जारी है। पुलिस के अनुसार दिनांक 24 सितंबर 2025 को फरियादी सातेश्वर प्रसाद गुप्ता पिता घुरऊ प्रसाद गुप्ता उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम टिकरी थाना मड़वास ने रिपोर्ट दी कि वे अपनी किराना एवं बर्तन की दुकान से 2 लाख 52 हजार लेकर सीधी रामजी सोनी बर्तन व्यापारी को भुगतान हेतु मोटरसाइकिल से जा रहे थे।समय लगभग 08:55 बजे, दरिया का धुन्ना जंगल दरिया तिराहा के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने रास्ता रोककर फरियादी को मोटरसाइकिल सहित जंगल की ओर ले जाकर तीसरे आरोपी की मदद से फरियादी का मुंह दबाकर धमकाया एवं पैंट की जेब एवं डिग्गी में रखी 2 लाख 52 हजार नगद राशि एवं एटीएम कार्ड लूटकर फरार हो गए।फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 309(4) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित खुलासे हेतु विशेष टीम गठित की गई तथा ईनाम उद्घोषित किया गया।

पुलिस की तत्परता से खुलासा-

पुलिस विवेचना के दौरान 3 संदेहियों को दस्तयाब कर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से 22 हजार 200 रूपये नगद, घटना में प्रयुक्त डंडा, चाकू एवं मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस जप्त की गई।आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट बनते ही आरोपियों को जेल दाखिल किया गया।

कार्यवाही में योगदान देने वाले अधिकारी/कर्मचारियों में

उप निरीक्षक भूपेश बैस, थाना प्रभारी मड़वास, हमराह पुलिस स्टाफ शामिल रहे।

Next Post

ग्वालियर में कार्बाइड गन से आंख झुलसने के केस हुए 36

Fri Oct 24 , 2025
ग्वालियर। शहर में आज कार्बाइड गन से आंख चोटिल होने के 17 नए केस सामने आए हैं, जबकि 19 मामले पहले ही आ चुके थे। अब तक 48 घंटे में 36 केस ग्वालियर के जेएएच, जिला अस्पताल, बिड़ला अस्पताल व रजन ज्योति तक पहुंचे हैं। इनमें से आठ की आंख […]

You May Like

मनोरंजन