होर्मुज़ पर लगे संभावित शुल्क से नाराज़ तेल कंपनियां : रिपोर्ट्स

वाशिंगटन, 09 अप्रैल (वार्ता/स्पूतनिक) तेल कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों ने व्हाइट हाउस से संपर्क कर होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए ईरान द्वारा संभावित शुल्क लगाए जाने की चर्चाओं पर चिंता जतायी है। यह जानकारी पॉलिटिको अखबार ने मामले से परिचित एक स्रोत के हवाले से दी है।
रिपोर्टाें के अनुसार, तेल कंपनियों के अधिकारियों ने व्हाइट हाउस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से अपील की है कि वे शांति वार्ता की शर्त के रूप में ईरान को इस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए शुल्क लेने की अनुमति देने का विरोध करें।
स्रोत के मुताबिक, तेल उद्योग के प्रतिनिधियों ने बुधवार सुबह अमेरिकी विदेश विभाग में वरिष्ठ

प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें अपनी चिंताओं से अवगत कराया। इस बीच, बुधवार को व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लीविट ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरने पर शुल्क लगाने के प्रस्ताव पर आने वाले हफ्तों में चर्चा करेंगे।। इस बीच, फाइनेंशियल टाइम्स ने ईरान के तेल, गैस और पेट्रोकेमिकल उत्पाद निर्यातकों के संघ के आधिकारिक प्रवक्ता हामिद होसैनी के हवाले से बताया कि ईरान तेल टैंकरों को प्रति बैरल एक डॉलर के शुल्क पर होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति देने के लिए तैयार है।

Next Post

डीजी जेल वरुण कपूर ने किया खुरई उपजेल का निरीक्षण, ओपन जिम का उद्घाटन

Thu Apr 9 , 2026
खुरई। यह प्रथम अवसर है जब मध्यप्रदेश जेल के महानिदेशक वरूण कपूर ने खुरई उपजेल का दौरा कर निरीक्षण किया, सर्वप्रथम उन्होंने नवीन ओपन जिम का उद्घाटन किया, इस उद्देश्य से कि जेल के सभी अधिकारी, कर्मचारी शारीरिक स्वस्थता के प्रति जाग्रत रहकर जिम के माध्यम से अपने आपको और […]

You May Like