डीजी जेल वरुण कपूर ने किया खुरई उपजेल का निरीक्षण, ओपन जिम का उद्घाटन

खुरई। यह प्रथम अवसर है जब मध्यप्रदेश जेल के महानिदेशक वरूण कपूर ने खुरई उपजेल का दौरा कर निरीक्षण किया, सर्वप्रथम उन्होंने नवीन ओपन जिम का उद्घाटन किया, इस उद्देश्य से कि जेल के सभी अधिकारी, कर्मचारी शारीरिक स्वस्थता के प्रति जाग्रत रहकर जिम के माध्यम से अपने आपको और परिवार के बच्चों को स्वस्थ रखने का काम करें। उन्होंने उक्त अवसर पर जेल में कार्यरत प्रहरियों के परिजनों और बच्चों से स्नेह भरे वातावरण में भेंट कर साथ में चित्रांकन करवाया। इस आत्मीय भरे व्यवहार से सभी कपूर के प्रति सम्माननीयता प्रकट करते दिखाई दिए। तदउपरांत उन्होंने उप जेल में प्रवेश करते ही मुलाकात कक्ष एंव महिला बैरक का अवलोकन किया, शायद लोग नहीं जानते हैं कि उपजेल में अधिकांशतः विचाराधीन कैदियों को रखा जाता है सजायाफ्ता कैदियों को केन्द्रीय कारागार सागर शिफ्ट कर दिया जाता है इसलिए उनके कहे अनुसार कैदियों को अब 15 दिन में घर का भोजन दिया जाएगा, जेल में निरुद्ध रहने वाले आरोपियों से रूबरू रहकर उनका हाल जाना व समस्याओं को सुना,एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने प्रेस से कहा कि जेल में सम्पूर्ण व्यवस्थाएं व्यवस्थित है हां छोटी-छोटी समस्याएं है जिन्हें समय रहते दुरूस्त कर लिया जाएगा। उपजेल के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि छोटे स्थानों की जेलों में निरूद्ध रहने वालों और उनसे मुलाकात करने वाले परिजनों को समस्याओं का सामना न करना पड़े, जेल के बाहर अधूरे निर्माण पर जेलर ब्रिजेन्द्र सिंह ठाकुर से जानकारी लेते हुए कहा कि इसे नगरपालिका के माध्यम से पूर्ण कराया जाए। उक्त निरीक्षण के अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी मनोज कुमार चौरसिया, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रवीण अस्थाना, शहरी थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह दांगी, ग्रामीण थाना प्रभारी संतोष सिंह दांगी एंव जेल के प्रहरी धर्मेंद्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कुल मिलाकर जेल महानिर्देशक वरुण कपूर ने खुरई उपजेल की व्यवस्थाओं पर संतोष दर्शाया।

Next Post

हरीसिंह गौर विवि में कार्यशाला: विद्यार्थियों ने सीखी अल्ट्रा परफॉरमेंस लिक्विड क्रोमैटोग्राफी की बारीकियां

Thu Apr 9 , 2026
सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय मे उन्नत अनुसंधान केंद्र द्वारा अल्ट्रा परफॉरमेंस लिक्विड क्रोमैटोग्राफी (यू.पी.एल.सी.) पर एक दिवसीय हैंड्स ऑन प्रशिक्षण का आयोजन क्रिमिनोलॉजी और फोरेंसिक साइंस विभाग में किया गया। उन्नत अनुसंधान केंद्र की मुख्य समन्वयक, प्रो. श्वेता यादव की पहल पर सी.ए.आर. में उपलब्ध विभिन्न परिष्कृत उपकरणों पर […]

You May Like