सोनी सब के शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में राशी के लिए रचे गए खतरनाक जाल में खुद फँसती दिखेगी शानाया

मुंबई, 28 मई (वार्ता) सोनी सब का लोकप्रिय फैमिली ड्रामा पुष्पा इम्पॉसिबल अपनी भावनात्मक कहानी और पारिवारिक रिश्तों की गहराई के लिए लगातार दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। शो अब एक ऐसे रोमांचक और इमोशनल ट्रैक की ओर बढ़ रहा है, जिसमें बापोदरा चाल का पूरा पटेल परिवार संकट में फंसता नजर आएगा। शो में पुष्पा का मजबूत किरदार करुणा पांडे निभा रही हैं, जो हर मुश्किल का सामना हिम्मत से करती दिखाई देती हैं। आने वाले एपिसोड्स में बापोदरा चाल में राशी की गोद भराई की तैयारियां जोर-शोर से चल रही होती हैं। राशी का किरदार अक्षया हिंदालकर निभा रही हैं, और परिवार इस खुशी के मौके को खास बनाने में जुटा होता है।

लेकिन इन खुशियों के बीच एक खतरनाक साजिश भी आकार लेती है। दिलीप पटेल से बदला लेने की नीयत से संतोष एक योजना बनाता है, जिसमें राशी को निशाना बनाने की तैयारी होती है। इसी दौरान एक चौंकाने वाले मोड़ में, राशी के लिए तैयार किया गया ताज ज़हर से भरा होता है।हालात तब बदल जाते हैं जब शानाया मदद करने के इरादे से उस ताज को पहन लेती है और अनजाने में खुद ही इस खतरनाक जाल में फंस जाती है। शानाया का किरदार मुस्कान बामने निभा रही हैं। यह घटना खुशियों के माहौल को तुरंत डर और अफरा-तफरी में बदल देती है। दिलीप पटेल का किरदार जयेश मोरे निभा रहे हैं, जो इस पूरे घटनाक्रम के केंद्र में भावनात्मक और पारिवारिक तनाव को और बढ़ा देता है।आने वाले ट्रैक पर सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या शानाया इस खतरनाक स्थिति से बच पाएगी और क्या पटेल परिवार इस साजिश की सच्चाई तक पहुंच पाएगा। पुष्पा इम्पॉसिबल का प्रसारण हर सोमवार से शनिवार रात 9 बजे, सिर्फ सोनी सब पर किया जाता है।

.....

Next Post

दिल्ली में नकली प्यूमा जूता फैक्ट्री का भंडाफोड़; पांच करोड़ रुपये से अधिक का नकली सामान जब्त

Thu May 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 मई (वार्ता) राजधानी दिल्ली में द्वारका अदालत द्वारा नियुक्त लोकल कोर्ट कमिश्नर एडवोकेट विष्णु जोशी और दिल्ली पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में बड़े पैमाने पर नामी ब्रांड प्यूमा की नकल कर जूता चप्पल बनाने वाले कारखाने पर छापेमारी करते हुए पांच करोड़ रुपये से अधिक मूल्य […]

You May Like