भोजपुरी फिल्म “पिया रखीह सेनुरवा के लाज” का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई, 28 मई (वार्ता) सुर म्युजिक वर्ल्ड प्रा. लि. प्रस्तुत बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म “पिया रखीह सेनुरवा के लाज” का भव्य फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के पोस्टर में भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता प्रेम सिंह और अभिनेत्री रक्षा गुप्ता की जोड़ी बेहद आकर्षक और दमदार अंदाज में नजर आ रही है। फर्स्ट लुक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। फिल्म के निर्माता सुरिंदर यादव हैं, जबकि निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभाली है। सह निर्माता महेन्द्र यादव हैं। फिल्म पारिवारिक मूल्यों, रिश्तों और भावनाओं पर आधारित बताई जा रही है, जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी देखने को मिलेगा।

निर्माता सुरिंदर यादव ने कहा कि “पिया रखीह सेनुरवा के लाज” एक साफ-सुथरी, पारिवारिक और मनोरंजन से भरपूर भोजपुरी फिल्म है। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी समाज और परिवार के रिश्तों से जुड़ी हुई है, जिससे हर वर्ग के दर्शक खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। उन्होंने कहा कि आज भोजपुरी सिनेमा तेजी से बदल रहा है और दर्शक अच्छी कहानी व बेहतर प्रस्तुति वाली फिल्मों को पसंद कर रहे हैं। इसी सोच के साथ इस फिल्म का निर्माण किया गया है।उन्होंने कहा कि फिल्म के सभी कलाकारों और तकनीकी टीम ने बेहद मेहनत और लगन के साथ काम किया है। फर्स्ट लुक को दर्शकों से जिस तरह का प्यार मिल रहा है, उससे पूरी टीम उत्साहित है। उन्हें विश्वास है कि यह फिल्म रिलीज के बाद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी और भोजपुरी सिनेमा में एक अलग पहचान बनाएगी।
निर्देशक विजय यादव ने कहा कि यह फिल्म दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने वाली है और इसमें मनोरंजन के सभी रंग देखने को मिलेंगे। वहीं निर्माता सुरिंदर यादव ने विश्वास जताया कि फिल्म भोजपुरी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाएगी।

फिल्म में प्रेम सिंह और रक्षा गुप्ता के अलावा रोशनी सिंह, विनोद मिश्रा, मनोज द्विवेदी, अनीता रावत, अनीता ओझा, संगीता सिंह, रिंकू आयुषी और बबलू लाल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत सुनिल झा ने तैयार किया है, जबकि शिशिर पाण्डेय ने कॉन्सेप्ट पर काम किया है। कहानी और संवाद शमशेर सेन ने लिखे हैं। छायांकन सुनिल आहेर और संकलन गुर्जन्ट सिंह द्वारा किया गया है। मुख्य सहायक निर्देशक चंदन सिंह यादव हैं। फिल्म के गीत सुनिल झा और मनोज द्विवेदी ने लिखे हैं, जबकि नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी ने किया है। कला निर्देशन अनिल, कॉस्ट्यूम डिजाइन विद्या-विष्णु, प्रोमो उमेश मिश्रा, पार्श्व संगीत राजा यादव, डीआई रोहित सिंह और वीएफएक्स आकाश सिंह ने संभाला है।

.....

Next Post

सोनी सब के शो ‘यादें’ में भावनात्मक मोड़: डॉ. वाणी ने डॉ. देव के प्रपोज़ल को दोबारा रचकर लौटाने की कोशिश की यादें

Thu May 28 , 2026
मुंबई, 28 मई (वार्ता) सोनी सब के लोकप्रिय धारावाहिक यादें में आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को एक बेहद भावनात्मक और दिल छू लेने वाला ट्रैक देखने को मिलेगा, जहां डॉ. देव मेहता की खोई हुई यादों को वापस लाने के लिए डॉ. वाणी एक खास प्रयास करती नजर आएंगी। […]

You May Like