के. जना कृष्णमूर्ति और करतार सिंह सराभा को सीएम डॉ यादव ने किया नमन

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री के जना कृष्णमूर्ति की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि उन्होंने संगठन को सशक्त बनाकर राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणादायी योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके विचार और कार्यशैली आज भी जनसेवा और राष्ट्रहित के लिए मार्गदर्शक हैं तथा हम उनके आदर्शों को आत्मसात कर देश सेवा के लिए संकल्पित हैं।

वहीं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी करतार सिंह सराभा की जयंती पर भी उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि करतार सिंह सराभा ने मात्र 19 वर्ष की अल्पायु में मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया था। उनका साहस, समर्पण और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों, विशेषकर युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

Next Post

धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया

Sun May 24 , 2026
बॉबी देओल चैट शो में पिता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया है और उनकी जगह कभी कोई नहीं ले सकता। एक्टर बॉबी देओल चैट शो ‘शेखर टुनाइट’ में होस्ट शेखर सुमन के साथ बातचीत […]

You May Like