ऑपरेशन सिंदूर पर दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर हो चर्चा: मायावती

लखनऊ 28 जुलाई (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पर आज से शुरु होने वाली चर्चा में सत्ता और विपक्ष दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर सार्थक चर्चा करें तो ही यह देश हित में होगा।

सुश्री मायावती ने एक्स पर लिखा कि “ ऑपरेशन सिंदूर’ पर संसद में आज से शुरू होने वाली चर्चा को, सत्ता व विपक्ष को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लेना चाहिये ताकि आगे महिलाओं का सिंदूर ना उजड़े तथा माँ को भी अपने बेटे गंवाने ना पड़े इस पर सरकार एवं विपक्ष को मिलकर ठोस रणनीति के तहत कार्य करना चाहिये। यही समय की माँग भी है।”

गौरतलब है कि संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एनडीए को घेरने की तैयारी में है। विपक्ष इस मसले पर चर्चा कराने की मांग कर रहा था। जिसके तहत आज मानसून सत्र में इस पर चर्चा प्रस्तावित है।

 

Next Post

सरभंगा रोड पर नजर आए दो बाघ राहगीरों ने बनाए वीडियो

Mon Jul 28 , 2025
सतना :जिले के चित्रकूट क्षेत्र के मझगवां वन परिक्षेत्र अंतर्गत सरभंगा रोड पर रविवार की शाम दो वयस्क बाघ चहलकदमी करते नजर आए. वहां से गुजर रहे राहगीरों ने बाघों की चहलदकमी का वीडियो भी बना लिया. वहीं यह जानकारी सामने आने पर स्थानीय रहवासियों ने सावधानी बरतनी शुरु कर […]

You May Like