तेंदूपत्ता तोड़ रही वृद्ध महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

मडियादो/दमोह:जिले के मड़ियादो थाना क्षेत्र अंतर्गत तालगांव में बुधवार सुबह खेत पर तेंदूपत्ता तोड़ रही वृद्ध महिला पर भालू ने हमला कर दिया.हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 पुलिस सेवा मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियादो ले जाया गया.

डॉक्टर द्वारा उपचार किया जा रहा है.घायल महिला की पहचान सुमित रानी आदिवासी, उम्र करीब 65 वर्ष, निवासी तालगांव के रूप में हुई है.घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंची. टीम ने आर्थिक सहयोग कर महिला का बेहतर उपचार शुरू कराया है.

Next Post

कनेरा-बीलाखेड़ी रोड पर पारदियों ने बाईक सवारों के साथ लूट पाट कर की मारपीट

Wed May 27 , 2026
गुना: धरनावदा थाना क्षेत्र के कनेरा-बीलाखेड़ी मार्ग पर बुधवार सुबह पारदी गैंग ने लूटपाट की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने विवाह सम्मेलन से लौट रहे बाइक सवार युवकों को रोककर नगदी और मोबाइल लूट लिए। इस दौरान भागने का प्रयास कर रहे एक युवक पर पत्थरों […]

You May Like