ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाला शातिर तस्कर पलासिया पुलिस के हत्थे चढ़ा

इंदौर. पुलिस ने बड़ी ग्वालटोली इलाके से ब्राउन शुगर बेचने वाले एक शातिर तस्कर को पकड़ा है. आरोपी से 8.13 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है.

जोन-3 डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी संयोगितागंज के मार्गदर्शन में थाना पलासिया प्रभारी सुरेंद्र सिंह रघुवंशी के नेतृत्व की गई इस कार्रवाई में अवैध ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए आदित्य बोरासी के सप्लायर की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई थी. जांच के दौरान पुलिस को बड़ी ग्वालटोली क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली. सघन चेकिंग के दौरान एक युवक पुलिस को देख घबरा गया. रोककर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शुभम बोरासी उम्र 28 साल निवासी 371, बड़ी ग्वालटोली, इंदौर बताया. पुलिस की तलाशी में शुभम के पास से 8.13 ग्राम ब्राउन शुगर मिली, जिसे मौके पर जब्त कर लिया. थाना प्रभारी एसएस रघुवंशी ने बताया कि यही आरोपी आदित्य बोरासी को ब्राउन शुगर सप्लाई करता था. शुभम पर पहले भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. आरोपी के खिलाफ पलासिया थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उसकी सप्लाई नेटवर्क और अन्य संभावित संपर्कों की जांच कर रही है.

Next Post

मकान में आग लगने से महिला झुलसी

Sat Dec 6 , 2025
टीकमगढ़। जिले की नगर परिषद जतारा में एक मकान में आग लगने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। यह घटना जतारा के वार्ड नंबर 2 में हुई, जहां अज्ञात कारणों से आग लग गई। जानकारी के अनुसार, संतोष साहू के मकान में अचानक आग लग गई, जिससे घर […]

You May Like